शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 114 अंक गिरा

फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर मिलने वाले संकेतों के इंतजार में आज भारतीय शेयर बाजार के निवेशक सतर्क रहे। सेंसेक्स आज 114 अंक यानी 0.40% गिर कर 28,622 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.4 अंक यानी 0.43% बढ़कर 8,686 पर बंद हुआ। 

हालाँकि आज छोटे शेयरों ने बेहतर कारोबार किया। बीएसई मिडकैप शेयरों में 0.28% और स्मॉल कैप में 0.25% की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस सबसे ज्यादा 1.39% बढ़ा। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.34%), हीरो मोटोकॉर्प (0.81%) रहे। वहीं सबसे ज्यादा 3.11% की गिरावट एनटीपीसी के शेयर में देखने को मिली। गिरने वाले अन्य शेयरों में बीएचईएल (-2.20%), टाटा मोटर्स (-2%),  विप्रो (-1.87%) रहे।

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त तेल-गैस और बैंकिग क्षेत्रों में देखने को मिली। वहीं ऊर्जा, ऑटो और आईटी क्षेत्रों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख