शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व से मिले राहत के संकेत, डॉव जोंस, एसएंडपी 500 में 1% से ज्यादा बढ़त

बुधवार को फेडरल रिजर्व ने साफ कर दिया कि फिलहाल वो ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से पहले अर्थव्यवस्था में सुधार का इंतजार करेगा।

फेडरल रिजर्व के ताजा बयान में अभी भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर सब्र रखने की बात कही गयी है। हालाँकि फेडरल रिजर्व ने इस बात के भी संकेत दे दिये हैं कि दरों में बढ़ोतरी इस साल के अंत में की जा सकती है।

 

फेडरल रिजर्व के इस कदम से निवेशकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की है। गुरुवार के कारोबार में डॉव जोंस 1.27% बढ़कर 18,076 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एसएंडपी 500 में 1.22% की बढ़त देखने को मिली है। सूचकांक 2099 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक में 0.92% की बढ़त देखने को मिली है और सूचकांक 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं हैंगसेंग और एफटीएसई में भी 1% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख