शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगातार छठी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 50 अंक कमजोर

भारतीय शेयर बाजार ने आज एक बार फिर हरियाली में लौटने की कोशिश की, मगर अंत में बिकवाली के दबाव से यह लगातार छठे सत्र में लाल निशान में रहा।

हालाँकि इसका नुकसान मामूली ही रहा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 50 अंक या 0.18% की हल्की नरमी के साथ 28,112 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 12 अंक या 0.14% गिर कर 8,531 पर आ गया। 

दरअसल बाजार ने ठीक-ठाक बढ़त के साथ शुरुआत की थी। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 28,250 और निफ्टी 8,574 के ऊपरी स्तरों तक चढ़े। मगर इसके बाद बाजार ने ढलान का रास्ता पकड़ लिया और दोपहर बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये। निफ्टी का दिन का निचला स्तर 8,517 का रहा। 

छोटे-मँझोले सूचकांकों में थोड़ा ज्यादा दबाव दिखा। बीएसई मिडकैप में 0.48% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की गिरावट आयी। हालाँकि एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.13% की हल्की बढ़त दर्ज की गयी, मगर सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.60% गिर कर बंद हुआ। 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने एक बार फिर खरीदारी का ही रुझान दिखाया। एक्सचेंजों के आँकड़ों के मुताबिक नकद श्रेणी में एफआईआई ने 813 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 97 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। अब गुरुवार का दिन बाजार के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि यह वायदा कारोबार (F&O) की मार्च सीरीज के निपटान (Expiry) का दिन है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख