शेयर मंथन में खोजें

लंबी छुट्टी के बाद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत

लंबे सप्ताहांत के बाद आज भारतीय बाजार ने नये हफ्ते की सपाट शुरुआत की है, हालाँकि वैश्विक संकेत सकारात्मक ही थे।

महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों के चलते काफी लंबे हो गये सप्ताहांत के बाद आज बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला और उसके बाद एकदम सपाट रुझान के साथ चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) केवल 22 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 28,282 पर है। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) महज 7 अंक या 0.08% ऊपर 8,593 पर है। 

हालाँकि छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप में 0.69% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.06% की मजबूती चल रही है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.23% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.97% की बढ़त है। 

क्षेत्रों के हिसाब से सबसे अच्छी बढ़त दवा शेयरों में दिख रही है। बीएसई हेल्थकेयर सूचकांक 2.3% तेज चल रहा है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.3%, ऑटो में 0.9% और एफएमसीजी में भी 0.9% की मजबूती है। इसके अलावा तेल-गैस में 0.7% और कैपिटल गुड्स में 0.5% की बढ़त है। दूसरी ओर धातु सूचकांक में 0.8% और आईटी में 0.4% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख