शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को फिर लाल निशान में रहा बाजार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में सँभलने की कोशिश की, मगर यह कोशिश नाकाम रही और दोपहर तक बाजार में फिर से अच्छी-खासी कमजोरी आ गयी।

हालाँकि आखिरी घंटे में बाजार निचले स्तरों से सँभला, जिससे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लगभग आधा फीसदी की हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 118 अंक या 0.44% गिर कर 26,599 पर बंद हुआ, हालाँकि इससे पहले यह 26,424 तक फिसल गया था। निफ्टी 8,000 के भी थोड़ा नीचे 7,997 तक फिसलने के बाद अंत में 40 अंक या 0.49% कमजोरी के साथ 8,057 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक (-2.95%), ओएनजीसी (-2.94%), मारुति सुजुकी (-2.52%), हिंडाल्को (-2.47%), आईसीआईसीआई बैंक (-2.44%) और टाटा पावर (-2.32%) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। वहीं टीसीएस में 3.27%, बजाज ऑटो में 2.31%, कोल इंडिया में 2.21%, आईटीसी में 1.54%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.21% और विप्रो में 1.07% की मजबूती रही।
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट की मार कहीं ज्यादा तीखी रही। बीएसई मिडकैप में 1.95% की गिरावट आयी तो बीएसई स्मॉलकैप 1.68% फिसल गया। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप में 1.87% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 2.02% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 07 मई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख