शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) सपाट रुझान के साथ लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को दिन भर एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा और अंत में प्रमुख सूचकांक मामूली कमजोरी के साथ लगभग सपाट ही बंद हुए।

बीएसई में सेंसेक्स (Sensex) केवल 28 अंक या 0.10% की कमजोरी के साथ 27,809 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई में निफ्टी (Nifty) महज 2 अंक या 0.03% नीचे 8,421 पर बंद हुआ। सुबह बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की थी, जिसमें सेंसेक्स ने 27,911 और निफ्टी ने 8,446 के ऊपरी स्तर छुए। हालाँकि जल्दी ही दोनों लाल निशान में आ गये। शुरुआती घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स ने 27,712 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी का दिन का निचला स्तर 8,382 रहा। इसके बाद दोनों प्रमुख सूचकांक अपने इसी दायरे के अंदर चलते रहे और अंत में सपाट हो गये।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप में केवल 0.05% की गिरावट दर्ज हुई। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.14% नीचे रहा, हालाँकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.32% की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।
विभिन्न क्षेत्रों के सूचकांकों पर नजर डालें तो एक मिला-जुला रुख ही रहा और किसी खास क्षेत्र ने बाजार पर ज्यादा दबाव नहीं डाला, न ही किसी खास क्षेत्र में ज्यादा तेजी रही। बीएसई के एफएमसीजी सूचकांक में 0.76% की गिरावट रही। साथ ही पावर (-0.61%), तेल-गैस (-0.46%), धातु या मेटल (-0.39%) और बैंकिंग (-0.15%) में कमजोरी का रुख रहा। दूसरी ओर रियल्टी (0.96%), ऑटो (0.80%), कैपिटल गुड्स (0.53%), आईटी (0.27%) और हेल्थकेयर (0.24%) क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन, 21 मई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख