शेयर मंथन में खोजें

लगातार सातवीं गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी साल के नये निचले स्तर पर

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी गिरावट जारी रही, जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) इस कैलेंडर वर्ष के नये निचले स्तरों पर बंद हुए।

बीएसई में सेंसेक्स 42 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 26,481 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई में निफ्टी 22 अंक या 0.27% नीचे 8,022 पर बंद हुआ। आज सुबह बाजार ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 26,510 पर और निफ्टी 8,027 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार ने सँभलने की कोशिशें की, मगर हरे निशान में टिक नहीं पाया और लगभग पूरे सत्र में कमजोरी के साथ ही चला। सेंसेक्स ने 26,438 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी का दिन का निचला स्तर 8,005 रहा।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी दिखी। बीएसई मिडकैप में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.33% की गिरावट दर्ज हुई। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 38% नीचे रहा, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.70% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक कमजोर ही रहे। जहाँ बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.97%, धातु सूचकांक 0.81%, पावर में 0.35% और बैंकिंग में 0.24% की बढ़त दिखाई दी, वहीं बीएसई रियल्टी (-1.54%), हेल्थकेयर में (-1.41%) ऑटो (-0.73%), आईटी (-0.70%), टीईसीके (-0.66%) और कैपिटल गुड्स (-0.35%) नीचे रहे। तेल-गैस सूचकांक (-0.04%) और एफएमसीजी सूचकांक (-0.03%) लाल निशान में लगभग सपाट रहे। (शेयर मंथन, 09 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख