शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में लौटी हरियाली, निफ्टी (Nifty) 102 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार में बीते लगातार सात दिनों से चल रही गिरावट पर आज लगाम लग गयी। बुधवार को सुबह से ही बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। पूरे दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लगातार मजबूत बने रहे। बीएसई (BSE) में सेंसेक्स 359 अंक या 1.36% की बढ़त के साथ 26,840 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी 102 अंक या 1.27% की बढ़त के साथ 8,124 के स्तर पर बंद हुआ। 
आज सुबह सेंसेक्स 26,517 पर और निफ्टी 8,024 के स्तर पर खुले। इसके बाद से ही बाजार हरे निशान में टिका रहा और पूरे सत्र में मजबूती दिखाई दी। बाजार बंद होने से कुछ समय पहले सेंसेक्स ने 26,935 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी का दिन का सबसे ऊँचा स्तर 8,150 रहा।
सप्ताह के तीसरे दिन छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी तेजी का रुख दिखाई दिया। बीएसई मिडकैप में 1.08% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की बढ़त दर्ज हुई। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 1.10% उपर रहा, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.95% की तेजी के साथ बंद हुआ।
आज सभी क्षेत्रीय सूचकांकों ने बढ़त हासिल की। बीएसई आईटी (2.08%), कैपिटल गुड्स (2.04%), ऑटो (1.82%), टीईसीके (1.77%), तेल-गैस सूचकांक (1.33%), बैंकिंग (1.26%) और पावर (1.25%) में कल की अपेक्षा अच्छी तेजी देखने को मिली। हेल्थकेयर (0.96%), बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.89%), धातु सूचकांक 0.68%, बीएसई रियल्टी (0.67) और एफएमसीजी सूचकांक (0.34%) भी हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन, 10 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख