शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में हल्की बढ़त, निफ्टी 18 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में आज ने शुक्रवार की सुबह हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 26,340 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 7,960 के स्तर पर खुले। इसके बाद पूरे सत्र में दोनों सूचकांक एक दायरे में ऊपर-नीचे होते रहे। अंत में सेंसेक्स 54 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 26,425 पर बंद हुआ। निफ्टी 18 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 7,982 के निचले स्तर बन्द हुआ। निफ्टी आज कई बार कोशिशें करने के बाद भी 8000 का स्तर पार नहीं कर सका। इसका दिन का ऊपरी स्तर 7996 का रहा। 
छोटे-मँझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख दिखा। बीएसई मिडकैप में 0.34% की बढ़त रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.36% की कमजोरी आयी। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.07% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.03% की मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट बंद हुए। 
ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में ही रहे। बैंकिग (1.07%), बीएसई ऑटो (0.11%), पावर (0.08%) और तेल-गैस (0.64%) में तेजी रही। लेकिन धातु (-0.83%), आईटी (-0.34%), टीईसीके (-0.25%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.05%), एफएमसीजी में (-0.34%), हेल्थ (-0.37%) और रियल्टी (-0.06%) में गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 12 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख