शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार की मंद शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) करीब 100 अंक नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 105 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 27,797 पर है।

एनएसई (NSE) में 8,394 पर खुला निफ्टी (Nifty) इस समय 24 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 8,374 पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.15% की गिरावट दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.17% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.11% की गिरावट है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.08% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आईटी (1.22%), टीईसीके (0.70%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.29%) और हेल्थकेयर (0.16%) में बढ़त है, जबकि बाकी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं। बीएसई बैकिंग (-1.13%), कैपिटल गुड्स (-1.05%), रियल्टी (-0.76%), पावर (-0.67%), तेल-गैस (0.52%), मेटल (-0.51%), एफएमसीजी (-0.16%) और ऑटो (-0.06%) कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख