शेयर मंथन में खोजें

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक से ज्यादा नीचे

ग्रीस संकट की आहट के बीच सोमवार को बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार में काफी तीखी गिरावट देखने को मिली है।

अन्य एशियाई बाजारों की तर्ज पर ही बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,812 के पिछले बंद भाव की तुलना में 27451 पर खुला और चंद मिनटों के भीतर 27,250 तक लुढ़क गया, जहाँ यह 550 अंक से भी ज्यादा की गिरावट दिखा रहा था। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 8,381 की तुलना में आज सुबह 8,207 तक फिसला है। शुरुआती 15 मिनटों के कारोबार के बाद सेंसेक्स 491 अंक या 1.77% नीचे 27,320 पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी इस समय 147 अंक या 1.75% की चोट के साथ 8,234 पर है।
छोटे-मँझोले सूचकांकों को और ज्यादा गहरी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। बीएसई मिडकैप में अभी 2.27% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.41% की कमजोरी आ गयी है। सीएनएक्स मिडकैप 2.35% नीचे है, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप लगभग 3% टूट गया है।
बाजार में सभी क्षेत्रों के शेयरों में चौतरफा बिकवाली हो रही है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में बीपीसीएल को छोड़ कर बाकी सारे शेयर कमजोरी दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख