शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर 4% तक उछले

रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर आज 4% की तेजी के साथ 20,325 रुपये के स्तर पर पहुँचे। इसके चलते इसने 52 हफ्तों के रिकार्ड स्तर को छुआ। कंपनी द्वारा जारी जून की बिक्री के आँकड़ों में मोटरसाइकिल बिक्री में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि के चलते ये तेजी देखने को मिली है।

बीएसई को आज दी गयी एक सूचना में आयशर मोटर्स ने बताया है कि उनकी बिक्री 48% बढ़ी है। पिछले साल जून महीने में इसने  25,303 इकाइयाँ बेची थीं। वहीं इस साल जून में 37,341 इकाइयों का कारोबार किया। आज इंट्रा-डे के कारोबार में आयशर मोटर्स के शेयरों ने 20,250 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। दोपहर के कारोबार के बाद इनके शेयर 760 रुपये या 4% की उछाल के साथ 20,338 रुपये हैं। (शेयर मंथन, 1 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख