शेयर मंथन में खोजें

डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयरों में 5% तक की उछाल

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra-Kurla Complex-BKC) में आवासीय परियोजना के निर्माण की शुरुआत की घोषणा के बाद डीबी रियल्टी के शेयर में शुक्रवार को 5% तक की उछाल देखने को मिली।

डीबी रियल्टी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मुंबई स्थित मिग (बांद्रा) रियल्टर्स ऐंड बिल्डर्स (MIG (Bandra) Realtors & Builders Private Limited) ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने बीकेसी में 20,150 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कर दिया है।
अक्टूबर 2010 में डीबी रियल्टी ने भूमि के विकास के लिए मिग सहकारी हाउसिंग सोसायटी के साथ एक समझौता किया था। डीबी रियल्टी ने अब तक इस परियोजना में 340 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस परियोजना में 2,600,000 वर्ग फुट से ज्केयादा का बिल्डअप एरिया होने की उम्मीद है। बाजार बंद होने से आधे घंटे पहले इसके शेयर 0.10 रुपये या 0.15% की बढ़त के साथ 66 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख