शेयर मंथन में खोजें

तेल कंपनियों के शेयरों में 12% तक की उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आज भारतीय बाजार में तेल कंपनियों के शेयरों में 12% तक की उछाल देखने को मिल रही है। खासकर एस्सार ऑयल (Essar Oil), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) सोमवार के शुरुआती सत्र में तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

ग्रीस के जनमत संग्रह के परिणाम के बाद ही कच्चें तेल की कीमतों में ये गिरावट आयी है। दिन के कारोबार के बाद एस्सार ऑयल के शेयर 18 रुपये या 12% की बढ़त के साथ 166 रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 16 रुपये या 2% बढ़त के साथ 788 रुपये पर हैं। वहीं भारत पेट्रोलियम 30 रुपये या 3.30% की बढ़त के साथ 930 रुपये और इंडियन ऑयल गैस 6.40 रुपये या 1.54% बढ़त के साथ 423 रुपये पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख