शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स (Sensex) 28000 के पार

आज पूरे समय मंदी में कारोबार करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आखिरी घंटे तेजी देखने को मिली। वित्त सचिव द्वारा ग्रीस के हालात पर निगरानी रखने के बयान के चलते यह तेजी देखने को मिली।

इसके अलावा कंपनियों की तिमाही रिपोर्ट अपेक्षाकृत अच्छे आने की उम्मीद भी लौटी हरियाली का एक कारण बनी। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,857 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,386 के स्तर पर खुले। सत्र के अंत में सेंसेक्स 116 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 28,209 पर बंद हुआ। निफ्टी 37 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 8,522 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में जहाँ 0.54% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.85% ऊपर चढ़ा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.01% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.65% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.92%), मेटल (-0.62%) और टीईसीके (-0.02%) की गिरावट को छोड़कर सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। हेल्थकेयर (1.66%), तेल-गैस (1.10%), रियल्टी (0.74%), एफएमसीजी (0.66%) और बैकिंग (0.50%) में बढ़त दर्ज हुई। वहीं कैपिटल गुड्स (0.50%), ऑटो (0.28%), पावर (0.27%), और आईटी (0.03%) भी ऊपर चढ़े। (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख