शेयर मंथन में खोजें

एल ऐंड टी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर 9.4% तक उछले

एल ऐंड टी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर की कीमत में आज 9% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है। अमेरिकी निजी इक्विटी फंड वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) की एल ऐंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स में 25% हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत चल रही है।

इसके चलते इनके शेयरों में मंगलवार को इंट्रा डे कारोबार में 9.4% की तेजी देखने को मिली है।
25% हिस्सेदारी के सौदे पर सहमति के बाद वारबर्ग पिंकस और एल ऐंड टी फाइनेंस अब कीमत पर बातचीत कर रही हैं। वारबर्ग पिंकस के इस कदम को भारत मे वित्तीय सेवा पोर्टफोलियों शुरू करने की एक योजना के रूप में देखा जा रहा है। आज सुबह इसके शेयर 69.40 रुपये पर खुलने के आधे घंटे बाद ही 72.75 रुपये पर पहुँच गये थे। लगभग 11.30 बजे इसके शेयर 5 रुपये या 8% की बढ़त के साथ 71.45 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख