शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 37 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर अच्छा कारोबार करने के बाद अंतिम क्षणों में गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरो जोन के वित्त मंत्रियों की ब्रुसेल्स में आज आपात बैठक के मद्देनजर निवेशकों ने सर्तक कारोबार किया जिससे ये गिरावट देखने को मिली।  बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 28,220 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,526 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 28,335 और निफ्टी ने 8,561 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 37 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 28,172 पर बंद हुआ। निफ्टी 11 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 8,511 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 52% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.62% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.46% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.03% ऊपर चढ़ा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में रियल्टी (0.89%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.70%), हेल्थकेयर (0.28%), कैपिटल गुड्स (0.09%), मेटल (0.09%) और एफएमसीजी (0.06%) हरे निशान में रहे। टीईसीके (-0.48%), आईटी (-0.38%),पावर (-0.31%), ऑटो (-0.30%) तेल-गैस (-0.24%) और बैकिंग (-0.18%) नीचे आये। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख