शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 5% से ज्यादा की उछाल

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में बुधवार को 5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली। इसके शेयर ने तीन दिन में 26% की बढ़त हासिल की है।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के चलते यह तेजी देखने को मिली है। एक अनुमान के तहत एक एयरलाइन के परिचालन लागत का 40% से ज्यादा जेट फ्यूल में ही लग जाता है। इसके मूल्य में कमी से एयरलाइनों पर वित्तीय दबाव कम पड़ेगा। चीनी शेयर बाजारों में तीखी बिकवाली के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बुधवार को 56.61 डॉलर प्रति बैरल तक की गिरावट आयी है। आज सुबह इसके शेयर 329 रुपये पर खुले। लगभग 11.15 बजे ये 4 रुपये या 1.20% की बढ़त के साथ 336 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख