शेयर मंथन में खोजें

आयात पर रोक के चलते ल्यूपिन (Lupin) के शेयर 2% फिसले

ल्यूपिन (Lupin) के शेयर में बुधवार को 2% की गिरावट आयी। ब्राजील के दवा नियामक अनविसा (ANVISA) ने इस कंपनी द्वारा उत्पादित सक्रीय सामग्री के आयात पर रोक लगा दी है।

एंटीबायोटिक दवाओं में असंतोषजनक पदार्थों के इस्तेमाल के चलते यह फैसला लिया गया है। अनविसा ने एक बयान में कहा है कि इसने भारतीय कंपनी ल्यूपिन द्वारा निर्मित सभी बीटा-लेक्टम सेफैलोस्पोरिन दवा सामग्री और इसके इस्तेमाल से बनने वाली सभी दवाओं के आयात पर रोक लगा दिया है। Good Manufacturing Practice (GMP) द्वारा निरीक्षण के दौरान इसमें असंतोषजनक सामग्री पाये जाने के चलते यह रोक लगायी गयी है। आज सुबह इसके शेयर 1888 रुपये पर खुले और इस घोषणा के बाद गिरने लगे। दोपहर के कारोबार में इसके शेयर 22 रुपये या 1.15% की गिरावट के साथ 1886 रुपये पर हैं। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख