शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर एक सीमित दायरे में घटता-बढ़ता रहा और सत्र के अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नतीजों के इंतजार में निवेशक आज आईटी कंपनी के शेयरों से दूर रहे जिससे आज लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट आयी।

बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,681 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,365 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,541 और निफ्टी ने 8,323 के निचले स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 114 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 27,574 पर बंद हुआ। निफ्टी 35 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 8,329 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.30% की गिरावट दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.33% नीचे गिरा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.36% की गिरावट दर्ज हुई जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.29% ऊपर चढ़ा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कैपिटल गुड्स (1.92%), पावर (0.48%), हेल्थकेयर (0.14%), बैकिंग (0.10%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.09%) हरे निशान में रहे। वहीं तेल-गैस (-2.01%), आईटी (-1.91%), टीईसीके (-1.54%), एफएमसीजी (0.58%), ऑटो (-0.57%) मेटल (0.47%) और रियल्टी (0.16%) नीचे आये। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख