शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू एनर्जी के साथ समझौते से मोनेट इस्पात का शेयर ऊपरी सर्किट पर

मोनेट इस्पात ऐंड एनर्जी (Monnet Ispat & Energy) और जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) के बीच एक समझौते के लिए आशय-पत्र पर हस्ताक्षर होने की खबर से आज सुबह से ही मोनेट इस्पात के शेयर में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है।

बाजार खुलते ही मोनेट इस्पात का शेयर भाव 20% के ऊपरी सर्किट के साथ 42.75 रुपये पर चला गया है। मोनेट इस्पात ऐंड एनर्जी ने अपनी एक सहायक कंपनी मोनेट पावर कंपनी (MPCL) में बहुमत हिस्सेदारी जेएसडब्लू एनर्जी को बेचने के लिए इस आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।
हालाँकि कंपनी के बयान में स्पष्ट है कि इस बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं किया गया है, बल्कि हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत की जा रही है। इस बीच जेएसडब्ल्यू एनर्जी के सीईओ संजय सागर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि यह समझौता पूरा होने 45 से 60 दिनों तक का समय लग सकता है। बाजार में अटकलें हैं कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी एमसीपीएल के करीब 87% शेयर खरीदना चाहती है और यह सौदा करीब 3,500 करोड़ रुपये में हो सकता है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख