शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बिक्री के फैसले से बिल्ट (Ballarpur Industries-BILT) के शेयर 8% उछले

कागज कंपनी बल्लारपुर इंडस्ट्रीज-बिल्ट (Ballarpur Industries-BILT) के शेयर में आज सोमवार को 8% तक की उछाल देखने को मिली है। 10 जुलाई 2015 को हुई बैठक में कंपनी ने अपनी सहायक मलेशियाई शाखा सबा फॉरेस्ट इंडस्ट्री (Sabah Forest Industries Sdn. Bhd.) में अपनी पूरी (98.08%) हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है।

इसके चलते इनके शेयरों में ये तेजी देखने को मिली है। यह प्रस्तावित बिक्री मलयेशियाई सरकार की ओर से नियामक स्वीकृतियाँ मिलने, दस्तावेजों के निरीक्षण में खरीदार के बैंकरों के संतुष्ट होने और अंततः संभावित खरीदारों के साथ अंतिम समझौता करने पर निर्भर है। बीएसई में इसका शेयर 14.51 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 15 रुपये पर खुला और जल्दी ही 15.83 रुपये तक चढ़ गया। सुबह करीब 11.30 बजे यह 1.10 रुपये या 7.58% की बढ़त के साथ 15.61 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख