शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में उछाल, सेंसेक्स (Sensex) 265 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की मंदी के बाद आज हफ्ते के तीसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। ईरान न्यूक्लियर समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में कमी से लाभान्तित होने की उम्मीद के चलते बाजार में तेजी का रूख देखने को मिला। भारत की लगभग एक तिहाई कच्चे तेल की आपूर्ति आयात से पूरी होती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत करने वाले है इस खबर के बीच भी बाजार में तेजी रही।
आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 28,022 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,463 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 28,218 और निफ्टी ने 8,531 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 265 अंक या 0.95% की बढ़त के साथ 28,198 पर बंद हुआ। निफ्टी 70 अंक या 0.82% की बढ़त के साथ 8,524 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.08% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.49% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.32% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.50% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.22%) को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो (1.35%), आईटी (1.19%), टीईसीके (1.02%), हेल्थकेयर (0.97%) और रियल्टी (0.52%) में बढ़त दर्ज हुई। वहीं कैपिटल गुड्स (0.43%), एफएमसीजी (0.41%), मेटल (0.23%), तेल-गैस (0.18%), बैकिंग (0.17%) और पावर (0.10%) भी ऊपर चढ़े। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख