शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी बरकरार, निफ्टी (Nifty) 8,570 के पार

भारतीय बाजार में बुधवार की मजबूती के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।

लगभग सवा 10 बजे सेंसेक्स 158 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 28,357 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 46 अंक या 0.54% की बढ़त के साथ 8,570 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.66% की तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.56% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.60% की तेजी है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.39% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं। तेल-गैस (0.93%) बैकिंग (0.92%), पावर (0.60%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.54%), मेटल (0.47%) और आईटी (0.45%) ऊपर चल रहे हैं, वहीं एफएमसीजी (0.41%), टीईसीके (0.41%), हेल्थकेयर (0.40%), रियल्टी (0.26%), कैपिटल गुड्स (0.23%) और ऑटो (0.24%) में भी बढ़त दिखायी दे रही है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख