शेयर मंथन में खोजें

बाजार लाल निशान में, निफ्टी 8550 के पास

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने आज सुबह कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में आ गये। सुबह सेंसेक्स 80 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 28,544 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) भी 42 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 8,623 पर शुरू हुआ था। लेकिन बाद के कारोबार में दोनों बढ़त बरकरार नहीं रख पाये और लाल निशान में आ गये। करीब 12.30 बजे सेंसेक्स करीब 131 अंक या 0.46% गिर कर 28331 पर चल रहा है। निफ्टी भी करीब 45 अंक या 0.53% गिर कर 8564 अंक पर चल रहा है।
लेकिन बीएसई में आज छोटे-मँझोले शेयरों ने सुबह से बढ़त बना रखी है। जहाँ बीएसई मिडकैप 0.32% ऊपर है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.26% ऊपर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.19% की हल्की बढ़त है, हालाँकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.03% की मामूली गिरावट पर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.40%), हेल्थकेयर (0.36%), तेल-गैस (0.33%) ऑटो (0.17%) और एफएमसीजी (0.07%) को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं। रियल्टी (-1.07%), बैकिंग (-0.73%),पावर (-0.24%) आईटी (-0.24%) कैपिटल गुड्स (-0.15%), टीईसीके (-0.08%), मेटल (-0.08%), में गिरावट बनी हुई है (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख