शेयर मंथन में खोजें

खराब वैश्विक संकेतों और पी-नोट्स के चलते सेंसेक्स (Sensex) 551 अंक लुढ़का

चीन के बाजार में भारी गिरावट और पी नोट्स को लेकर असमंजस की स्थिति के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भी काफी कमजोरी रही। बीएसई में सेंसेक्स (Sensex) 551 अंक या 1.96% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 161 अंक या 1.88% गिर कर 8361 अंक पर बंद हुआ। सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में गठित विशेष कार्यदल (एसआईटी) ने काले धन पर कानून को और सख्त बनाने के लिए पी-नोट्स पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया है, जिसके कारण बाजार में आज घबराहट का महौल बना रहा।
बीएसई में सेंसेक्स ने आज सुबह 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 28117.56 कारोबार की शुरुआत की, लेकिन उसके बाद पूरे दिन के कारोबार में वो लाल निशान में ही बना रहा । निफ्टी ने 21 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 8,492 पर शुरुआत की, मगर उसके बाद फिसलता चला गया। सेंसेक्स ने 27530 और निफ्टी ने 8,352 के निचले स्तरों को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का ही रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में -1.27% और बीएसई स्मॉलकैप में -1.29% गिरावट रही । इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में -1.69% और सीएनएक्स स्मॉलकैप -1.85% की गिरावट दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो सुबह से सभी क्षेत्रों में गिरावट का रुख बना रहा। बीएसई में कैपिटल गुड्स (-2.80%), मेटल (-2.29%), बैकिंग (-2.28%), पावर (-2.26%), रियल्टी (-2.14%), ऑटो (-1.92%), तेल-गैस (-1.90%), टीईसीके (-1.32%), आईटी (-1.16%), हेल्थकेयर (-1.12%), एफएमसीजी (-0.57%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.56%) सारे ही क्षेत्रीय सूचकांक गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख