शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगातार चौथी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 102 अंक नीचे

कल सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार ने कुछ थमने की कोशिश की, हालाँकि अंत में यह हल्की कमजोरी के साथ ही बंद हुआ। इस तरह लगातार चौथे दिन भारतीय बाजार में कमजोरी कायम रही। आज सुबह अमेरिकी और वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत रहने के बावजूद भारतीय बाजार ने शुरुआत में थोड़ी हरियाली दिखायी। सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 69 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 27,630 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने भी 10 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 8,371 पर शुरुआत की। लेकिन इसके कुछ समय बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये। सेंसेक्स ने 27,416 और निफ्टी ने 8,322 के निचले स्तरों को छुआ। दोपहर तक बाजार एक दायरे में रहते हुए लाल और हरे निशान में झूलता रहा। पर दोपहर बाद इसने कमजोरी का रुझान दिखाया। अंत में सेंसेक्स 102 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 27,459 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 24 अंक या 0.29% गिर कर 8,337 अंक पर बंद हुआ। 
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का ही रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.46% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.60% की गिरावट दर्ज हुई। 
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट का रुख बना रहा। बीएसई में कैपिटल गुड्स (0.52%), पावर (0.43%), बैकिंग (0.43%), को छोड़ कर सभी क्षेत्र गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी (-2.72%), हेल्थकेयर (-0.87%), मेटल (-0.73%), ऑटो (-0.69%), तेल-गैस (-0.45%), टीईसीके (-0.42%), आईटी (-0.23%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.20%) एफएमसीजी (-0.01%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख