शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार लाल निशान में खुलने के बाद संभला

एशियाई बाजारों में चल रही गिरावट के बीच आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान में की।

सुबह सेंसेक्स 25 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 28,089 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 22 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 8,511 पर कारोबार की शुरुआत की। हालाँकि कारोबार की शुरुआत में ही दोनों सूचकांक हरे निशान में आ गये। सुबह लगभग 10.20 बजे सेंसेक्स 90 अंक या 0.32% बढ़त के साथ 28,205 पर चल रहा है। निफ्टी भी 26 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ 8,559 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों ने भी बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 1.02% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.82% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.90% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। बीएसई में बैकिंग (1.47%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.42%), पावर (1.06%), रियल्टी (0.90%), ऑटो (0.52%), हेल्थकयर (0.25%), टीईसीके (0.20%), आईटी (0.01%) हरे निशान में हैं और एफएमसीजी (0.23%), कैपिटल गुड्स (-0.59%), मेटल (-0.57%), तेल-गैस (-0.34%) में गिरावट आयी है।
(शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख