शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार हरे रंग में खुला, सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त

कल की अच्छी बढ़त के बाद बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार आज सुबह फिर हरे निशान में खुला। कल के 28,223 पर बंद होने के बाद आज सेंसेक्स 69 अंक की बढ़त के साथ 28,224 पर खुला और 10.30 बजे 25 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 28,248 पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई (NSE) में निफ्टी भी कल के 8,568 की बंद की तुलना में आज 17 अंक या 0.20% बढ़कर 8,585 से कारोबार की शुरुआत की और दोपहर 10.30 बजे निफ्टी 7 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 8,575 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों ने बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.33% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.49% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.56% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। बीएसई में रियल्टी (0.94%), हेल्थकयर (1.51%), ऑटो (0.06%), मेटल (0.26%), बैकिंग (-0.12%), एफएमसीजी (-0.97%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.99%) टीईसीके (0.47%), आईटी (0.47%), कैपिटल गुड्स (0.54%), पावर (0.54%) और तेल-गैस (0.45%) हरे निशान में हैं।
(शेयर मंथन, 6 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख