शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन सपाट स्थिति में खुला भारतीय बाजार

कल की हल्की बढ़त के बाद आज सुबह सेंसेक्स फिर हरे निशान में खुला लेकिन अमेरिकी बाजार में जारी गिरावट के संकेतों के बीच सेंसेक्स खुलते ही 6 अंक गिर कर सपाट स्थिती में आ गया तो वहीं निफ्टी कल के 8.589 अंक पर बंद होने के बाद आज 9 अंक की गिरावट के साथ 8,580 पर खुला और 9.40 बजे 10 अंक या 0.11% गिर कर के साथ 8,579 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों ने बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.34% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.39% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.24% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। बीएसई मेंहेल्थकयर (0.45%), पावर (0.36%), तेल-गैस (0.35%), मेटल (0.30%), आईटी (0.13%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.08%), एफएमसीजी (0.01%) हरे निशान में हैं। तो वहीं रियल्टी (-0.36%), बैकिंग (-0.18%), कैपिटल गुड्स (-0.12%), ऑटो (-0.07%), टीईसीके (-0.03%) लाल निशान में चल रहे हैं।
(शेयर मंथन, 7 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख