शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन गिर कर बंद हुआ बाजार

आज हफ्ते के आखिरी दिन, बाजार में सारे समय सुस्ती ही छायी रही। ज्यादातर समय बाजार सपाट स्थिति में रहा और सत्र के अंत में लाल निशान में बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स ने मामूली बढ़त के साथ कारोंबार की शुरुआत की लेकिन वैश्विक स्तर पर जारी निराशाजनक संकेतों के कारण सेंसेक्स खुलते ही 6 अंक गिर कर सपाट स्थिति में आ गया और फिर ज्यादातर समय सपाट ही रहा। वहीं निफ्टी कल 8.589 अंक पर बंद होने के बाद आज सुबह 9 अंक की गिरावट के साथ 8,580 पर खुला। आज सेंसक्स ने 28,336 के उच्चतम और 28,194 के न्यूनतम स्तर को छुआ तो वहीं निफ्टी ने भी 8,596 के उच्चतम और 8,552 के न्यूनतम स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में एनएसई (NSE) में निफ्टी 24 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 8,565 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 62 अंक या 22% गिर कर 28,236 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.16% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.69% की गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट का रुख बना रहा। सिर्फ तेल-गैस (1.97%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.46%), ऑटो (0.07%) बढ़त के साथ बंद हुए। पावर (-1.47%) मेटल (-0.92%), बैकिंग (-0.74%), कैपिटल गुड्स (-0.49%), हेल्थकेयर (-0.33%), रियल्टी (-0.33%) टीईसीके (-0.29%) एफएमसीजी (-0.08%), आईटी (-0.04%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 8 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख