शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 212 अंक लुढ़का

खराब वैश्विक संकेतों और संसद में जीएसटी बिल के पास ना होनें की आशंका के बीच कल की गिरावट के बाद आज सुबह शेयर मार्केट ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। सुबह सेंसेक्स 15 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 27,880 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी 16 अंक या 0.19% की गिर कर 8,446 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का रुख ही बना हुआ है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 212 अंक या 0.76% गिरावट के साथ 27,668 पर चला रहा है। तो वहीं निफ्टी भी 75 अंक या 0.89% की गिरावट के साथ 8,387 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 1.42% गिर कर चल रहा है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.33% नीचे चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.59% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.73% की गिरावट का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट का ही रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई में आईटी (1.17%), टीईसीके (0.64%), हेल्थकयर (0.18%) हरे निशान में है। मेटल (-2.69%), रियल्टी (-2.65%), तेल-गैस (-2.45%), ऑटो (-1.89%), पावर (-1.44%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.33%), कैपिटल गुड्स (-1.25%), बैकिंग (-1.24%), एफएमसीजी (-1.23%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख