शेयर मंथन में खोजें

हरे रंग में खुला बाजार,सेंसेक्स 200 अंक मजबूत

कल की गिरावट के बाद आज भारतीय बाजार ने हरें रंग में कारोबार की शुरुआत की है। और शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में मजबूती देखी जा रही है। आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। सुबह सेंसेक्स 123 अंक या 0.45% की बढ़त के साथ 27,635 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 35 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 8,384 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बाजार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक मजबूत स्थिति में दिखायी दे रहे हैं। सुबह 09.45 पर सेंसेक्स 199 अंक या 0.72% बढ़त के साथ 27,711 पर चला रहा है। तो वहीं निफ्टी भी 58 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 8,407 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों ने बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप 1.20% बढ़त बनाये हुए है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 1.07% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.03% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.29% की बढ़त बनाये हुए है।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.87%), रियल्टी (1.67%), बैकिंग (1.34%), हेल्थकयर (1.26%),कैपिटल गुड्स (0.94%), पावर (0.88%), ऑटो (0.88%), एफएमसीजी (0.82%), टीईसीके (0.50%), तेल-गैस (0.46%), आईटी (0.09%) की बढ़त बनाये हुए है। सिर्फ मेटल (-0.73%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख