शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन हरे रंग में खुला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में हल्की मजबूती

कल के तरह ही आज भी भारतीय शेयर बाजार ने हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 146 अंक या 0.53% की मजबूती के साथ 27,696 में चल रहा है। तो वहीं निफ्टी भी 45 अंक या 0.48% के साथ 8,401 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 118.53 अंक या 0.43% की बढ़त के साथ 27,668 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 47 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 8,402 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हलकी मजबूती देखी जा रही है। 
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.99% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.67% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.91% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.63% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना हुआ है। बीएसई में रियल्टी (2.68%), हेल्थकयर (1.83%) ऑटो (0.73%), टीईसीके (0.55%), बैकिंग (0.46%), आईटी (0.46%), पावर (0.39%), कैपिटल गुड्स (0.24%), तेल-गैस (0.16%), ), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.14%) हरे निशान में हैं और सिर्फ मेटल (-0.20%) और एफएमसीजी (-0.10% लाल निशान में है।
(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख