शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को के शेयर रखें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने हिंडाल्को के शेयर रखे रहने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषण के मुताबिक हिंडाल्को के वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के नतीजे मिश्रित रहे हैं। परिचालन खर्च के उम्मीद से कम रहने के चलते हिंडाल्को की स्टैंडअलोन परिचालन आय उम्मीद से बेहतर रही है जबकि मेटल कीमतों में मंदी के चलते नॉवेलिस पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि एल्यूमीनियम कीमतों में सुस्ती के चलते घरेलू परिचालन के परिचालन मार्जिन पर दबाव बना रहेगा और परिचालन खर्च (खास कर बिजली और ईंधन लागत) में वृद्धि की आशंका है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि ऑटो क्षेत्र की लाभप्रदता में उम्मीद से कम वृद्धि और मेटल कीमतों में मंदी के चलते कम से कम वित्त वर्ष 2015-16 की पहली छमाही तक नॉवेलिस में सुधार होने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लग सकता है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख