शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन भी गिर कर बंद हुआ शेयर बाजार

कच्चे तेल की कीमतों में आयी ऐतिहासिक गिरावट और चीन के आर्थिक संकट के कारण अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में जारी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला।

हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। सुबह सेंसेक्स (Sensex) 168 अंक या 0.61% गिर कर 27,440 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 68 अंक या 0.81% की गिरावट के साथ 8,305 पर कारोबार की शुरुआत की। पूरे दिन के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट ही बनी रही जो सत्र के समाप्त होनें तक जारी रही। सत्र के अंत में सेंसेक्स 242 अंक या 0.88% गिर कर 27,366 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी भी 73 अंक या 0.87% गिर कर 8,299.95 अंक पर बंद हुआ।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का ही रुख बना रहा। बीएसई मिडकैप 0.89% गिर बंद हुआ, तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.60% नीचे रहा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.60% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.90% की गिर कर बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट का ही रुख देखने को मिला। बीएसई में आईटी (0.37%) एफएमसीजी (0.11%) हेल्थकयर (0.02%) हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी (-2.55%), ऑटो (-2.07%) कैपिटल गुड्स (-1.76%), बैकिंग (-1.28%), पावर (-1.00%), तेल-गैस (-0.97%) मेटल (-0.93%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.38%), टीईसीके (-0.12%) गिर कर लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख