शेयर मंथन में खोजें

रिकार्ड मजबूती के साथ बुधवार को बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में भी हरियाली

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बढ़त देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार में पिछले चार सालों के एकदिनी व्यवसाय में यह सबसे बड़ी बढ़त है। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बुधवार को करीब 4% की बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फैडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दर नहीं बढ़ायेगा। जिस कारण बुधावर को अमेरिकी बाजार में तेजी छायी रही। बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 619 अंक यानी 3.95% की बढ़त के साथ 16,285 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 73 अंक या 3.90% बढ़ कर 1,941 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 191 अंक यानी 4.24% बढ़  कर 4,698 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 347 अंक या 1.89% की बढ़त के साथ 18,724 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.28% की बढ़त है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 2.97% बढ़त पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 45 अंक या 1.54% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख