शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त, 500 अंक उछला सेंसेक्स

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण आज भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। जहाँ सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ कर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की मजबूती देखी गयी।

सुबह सेंसेक्स 422 अंक या 1.64% की बढ़त के साथ 26,137 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 129 अंक या 1.66% की बढ़त के साथ 7,921 पर कारोबार की शुरुआत की। पूरे दिन के कारोबार में दोनों सूचकांक हरे निशान में ही रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 517 अंक या 2% बढ़कर 26,231 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 157 अंक या 2% बढ़ कर 7,949 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,943 तक का न्यूनतम स्तर को और 26,303 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7,862 के न्यूनतम स्तर को और 7,963 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 2.49% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 2.56% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 2.74% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 3.04% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में सभी क्षेत्रों में बढ़त बनी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल (5.11%), रियल्टी (4.02%), हेल्थकयर (2.93%), तेल-गैस (2.83%), मेटल (2.55%), एफएमसीजी (1.91%), बैकिंग (1.83%), कैपिटल गुड्स (1.39%), पावर (1.31%), टीईसीके (1.30%) आईटी (1.19%), ऑटो (0.82%) भी ऊपर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख