शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस को मिली यूएस लेबर डिपार्टमेंट से क्लीन चिट, शेयर में उछाल

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस को वीजा नियमों के उल्लघंन के मामले में यूएस लेबर डिपार्टमेंट द्वारा क्लीन चिट मिल गयी है। यूएस लेबर डिपार्टमेंट द्वारा कंपनी 145 से ज्यादा फाइलों की जांच की गयी जिनमें कानून का किसी भी तरह को कोई उल्लंघन सामने नहीं आया। H-1B विजा नियमों के उल्लघंन को आधार बना कर यूएस लेबर डिपार्टमेंट इन्फोसिस की जाँच कर रहा था। इस खबर के कारण आज कंपनी के शेयरों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 1063 पर खुला और दोपहर 2.30 पर 6.80 रुपये या 0.64% की बढ़त के साथ 1066.40 पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 8 जुलाई 2015)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख