शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 25000 के पार

अर्थव्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ की गयी बैठक और कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट का सकारात्मक असर आज शेयर बाजार में देखने को मिला।


आज सुबह बाजार ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी लेकिन शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक सपाट स्थिति में ही चल रहे थे। लेकिन 11.30 के बाद बाजार ने अपनी चाल स्पष्ट कर दी। और दोनों सूचकांकों में हरे निशान में बढ़त के साथ चलने लगे।
सुबह सेंसेक्स 78 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 24,972 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 29 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 7,588 पर कारोबार की शुरुआत की
सत्र के अंत में सेंसेक्स 424 अंक या 1.70% की मजबूत बढ़त के साथ 25,317 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 129 अंक या 1.71% बढ़ कर 7,688 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,411 के उच्चतम स्तर को और 24,893 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 7,720 के उच्चतम और 7,539 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 1.02% और बीएसई स्मॉलकैप 0.60% बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.64% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.24% की बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त ही देखने को मिली। बैकिंग (3.61%),पावर (3.17%), कैपिटल गुड्स (3.16%), रियल्टी (2.63%), मेटल (2.33%), ऑटो (1.73%), तेल-गैस (1.04%), हेल्थकयर (0.76%), टीईसीके (0.38%) और आईटी (0.42%) हरे निशान में हैं। सिर्फ कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.20%) और एफएमसीजी (-0.85%) में गिरावट दर्ज हुई।
(शेयर मंथन, 8 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख