शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को 1% गिर कर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजार भी कमजोर

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार करीब 1% गिरावट के साथ बंद हुआ।

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में आयी गिरावट का कारण अमेरिकी बाजार में कमजोरी देखी गयी। तो वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 239 अंक यानी 1.45% की गिरावट के साथ 16,254 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 27 अंक या 1.39% गिर कर 1,942 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 55 अंक यानी 1.15% गिर कर 4,757 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख ही देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 535 अंक या 2.85% की गिरावट के साथ 18,235 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.46% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 1.51% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 36 अंक या 1.12% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख