शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, छोटे-मँझोले शेयर भी 2% ऊपर

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण आज भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ कर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में भी 125 अंक से ज्यादा की मजबूती देखी गयी।
सुबह सेंसेक्स 365 अंक या 1.44% की बढ़त के साथ 25,682 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 118 अंक या 1.53% की बढ़त के साथ 7,806 पर कारोबार की शुरुआत की। पूरे दिन के कारोबार में दोनों सूचकांक हरे निशान में ही रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 402 अंक या 1.59% बढ़कर 25,720 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 130 अंक या 1.70% बढ़ कर 7,819 पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,318 के न्यूनतम स्तर को और 25,821 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7,765 के न्यूनतम स्तर को और 7,846 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 1.94% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.84% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 2.02% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 2.49% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में सभी क्षेत्रों में बढ़त बनी रही। मेटल (3.54%), ऑटो (2.92%), रियल्टी (2.76%), पावर (2.31%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (2.25%), कैपिटल गुड्स (1.73%), बैकिंग (1.69%), टीईसीके (1.66%), तेल-गैस (1.42%), आईटी (1.39%), एफएमसीजी (0.62%), हेल्थकयर (0.47%) ऊपर बंद हुए।
(शेयर मंथन 9 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख