शेयर मंथन में खोजें

बाजार रणनीति के आधार पर बैंक निफ्टी में निवेश कैसे करें? जानें विशेषज्ञ की राय

बाजार रणनीति की दृष्टि से निफ्टी बैंक इस समय क्रूशियल जोन में खड़ा है। चार्ट्स बता रहे हैं कि 8 अगस्त की कैंडल और उसके बाद बने पैटर्न भविष्य की दिशा तय करेंगे। जानें बाजार विश्लेषक की राय।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल, 55,000 को महत्वपूर्ण समर्थन माना जा रहा है। इसके नीचे जाते ही नकारात्मक ट्रेंड की पुष्टि होगी और बाजार 1,000–2,000 अंकों तक फिसल सकता है। वहीं, अगर 56,150–56,200 के ऊपर क्लोजिंग मिलती है तो निफ्टी बैंक का मूड बदल जाएगा और 50-दिवसीय मूविंग एवरेज पार करने के बाद बड़ा उछाल संभव है। इस समय ट्रेडर्स के लिए सबसे सुरक्षित रणनीति यही होगी कि 55,000 और 56,200 के बीच बाजार के मूव को ध्यान से देखें और फिर निर्णय लें।


(शेयर मंथन, 25 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख