शेयर मंथन में खोजें

एचएएल शेयर निवेशकों के लिए जोखिम या अवसर है? जानें विशेषज्ञ की राय

रक्षा स्टॉक एचएएल की व्यवसाय की स्थिति फिलहाल अच्छी है, लेकिन यदि इसे बिक्री (Sales) के अनुपात में देखा जाए तो वैल्यूएशन महंगा प्रतीत होता है। अकेले पी/ई (P/E) अनुपात देखना गलत नहीं है, लेकिन जब इसे व्यवसाय की परिसंपत्तियों और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) के संदर्भ में परखते हैं, तो तस्वीर अलग दिखाई देती है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में कंपनी का ROE यदि एकल अंक या दोहरे अंक को छू रहा है और उस पर 36 का पी/ई वैल्यूएशन दिया जा रहा है, तो यह अपेक्षाकृत महंगा माना जाएगा। यही वह बिंदु है जो वैल्यूएशन को लेकर चिंताजनक बनाता है। शेयरधारकों के दृष्टिकोण से देखें तो यदि व्यवसाय इतना रिटर्न नहीं दे पाता है, तो यह वैल्यूएशन आगे चलकर टिकाऊ नहीं रहेगा। हालांकि, इस समय बाजार में तेजी का माहौल है, जिसके कारण कीमतें तुरंत नीचे नहीं आएंगी, बल्कि समय के साथ यह संतुलन बनाएगी। यही कारण है कि कहा जा सकता है कि मौजूदा वैल्यूएशन भाव का खेल है।


(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख