शेयर मंथन में खोजें

वीआरएल लॉजिस्टिक्स शेयर विश्लेषण, विशेषज्ञ से जानें खरीदें, होल्ड या वेट करें

VRL लॉजिस्टिक्स में नए खरीदारों को मौजूदा दामों पर निवेश करना चाहिए या नहीं, खासकर बोनस के बाद की स्थिति को देखते हुए। इस समय कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) अनुपात सापेक्ष रूप से अच्छा दिखता है, लेकिन यदि बिक्री (Sales) और मुनाफ़ा (Profit) की वृद्धि दर कमजोर रहती है, तो यह आकर्षक वैल्यूएशन लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा।

इसपे बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि लॉजिस्टिक्स सेक्टर मूलतः अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का प्रत्यक्ष खेल है। जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ता है, तब लॉजिस्टिक्स कंपनियों को सीधा लाभ मिलता है। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में विकास की रफ्तार कुछ धीमी है। यही कारण है कि VRL लॉजिस्टिक्स की ग्रोथ दर पहले जैसी नहीं दिख रही। यदि बिक्री और ईपीएस (EPS) की वृद्धि सीमित रहती है, तो भविष्य में पी/ई अनुपात अपने आप महंगा लगने लगेगा।


(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख