शेयर मंथन में खोजें

परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) में किस भाव से बदल सकता है पूरा परिदृश्य?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उनके पास पर्सिस्टेंट के 120 शेयर हैं, 4,284 रुपये का भाव है और उन्होंने इसे लंबी अवधि के नजरिये से लिया हुआ है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि पूरे आईटी क्षेत्र पर जो नजरिया बन रहा है, उस हिसाब से ही पर्सिस्टेंट में भी अपनी रणनीति बनानी चाहिए। शोमेश कुमार के अनुसार, अगर पर्सिस्टेंट में निवेशित हैं, तो 5,500 रुपये के आस-पास इस शेयर पर बहुत ही बारीकी से नजर रखने की जरूरत होगी, क्योंकि वहाँ से इसका पूरा परिदृश्य बदल सकता है। आखिर इस स्तर पर ऐसा क्या है, और वहाँ से किस तरह परिदृश्य बदल सकता है? आइए, शोमेश कुमार की इस टिप्पणी में देखते हैं कि इस शेयर की चाल आने वाले दिनों में किस तरह की रह सकती है।

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख