शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त

वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों से घबराया भारतीय शेयर बाजार आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजर ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान में की और दिन के कारोबार में सीमित दायरे में रहते हुए लाल निशान में चलता रहा और अंत में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में ही बंद हुए। बीएसई में सेंसेक्स आज 26 अंक या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 26,193 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 5 अंक या 0.06% गिर कर 7,977 अंक पर बंद हुआ।
आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक या 0.42% गिर कर 26,108 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 70 अंक या 0.87% की गिरावट के साथ 7,911 पर कारोबार की शुरुआत की।
आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,233 के उच्चतम स्तर को और 25,972 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 7,987 के उच्चतम और 7,908 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.44% में बढ़त दर्ज हुई तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप 1.21% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.58% बढ़त के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.58% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज क्षेत्रों में मिला-जुला रुख को मिला। बीएसई में पावर (1.08%), बैकिंग (0.80%), कैपिटल गुड्स (0.50%), रियल्टी (0.29%), ऑटो (0.17%), टीईसीके (0.10%), हेल्थकयर (0.04%), आईटी (0.01%) हरे निशान में बंद हुए तो वहीं एफएमसीजी (-0.76%), तेल-गैस (-0.27%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.19%), मेटल (-0.08%) गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख