शेयर मंथन में खोजें

आज शेयर बाजार की खराब शुरुआत, छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की बढ़त

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट का दबाव, भारतीय शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को 1% गिरावट के साथ बंद हुआ तो वही आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। खराब वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक या 0.42% गिर कर 26,108 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 70 अंक या 0.87% की गिरावट के साथ 7,911 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 189 अंक या 0.72% गिरावट के साथ 26,029 पर चल रहा है। निफ्टी भी 52 अंक या 0.65% की गिरवाट के साथ 7,930 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की बढ़त का रुख ही देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.15% और  बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.44% की बढ़त है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप सपाट चल रहा है तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.39% की बढ़त पर है।
क्षेत्रवार देखें तो सारे क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। बीएसई में मेटल (-1.05%), एफएमसीजी (-0.63%), रियल्टी (-0.53%), बैकिंग (-0.50%), कैपिटल गुड्स (-0.37%), पावर (-0.32%), आईटी (-0.26%), टीईसीके (-0.21%), हेल्थकयर (-0.21%), तेल-गैस (-0.18%), ऑटो (-0.09%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.06%) में गिरावट का रुख है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख