शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी लेकिन दोपहर में बाजार ने अपनी चाल बदली और हरे रंग में आ गया और कारोबर समाप्त होते समय हरे रंग में ही बंद हुआ।

आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स 171 अंक चढ़ कर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में भी 34 अंक मजबूत होकर बंद हुआ।
आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 125 अंक या 0.49% गिर कर 25,526 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 75 अंक या 0.96% की गिरावट के साथ 7,737 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती घंटे में दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन 12 बजे के बाद शेयर बाजार ने अपनी चाल साफ कर दी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 171 अंक या 0.67% बढ़कर 25,823 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 33 अंक या 0.43% बढ़ कर 7,845 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,386 तक का न्यूनतम स्तर को और 25,934 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7724 के न्यूनतम स्तर को और 7883 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.47% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.71% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.63% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.42% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त बनी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.70%), बैकिंग (1.46%), रियल्टी (1.06%), तेल-गैस (1%), हेल्थकयर (0.70%), एफएमसीजी (0.47%), कैपिटल गुड्स (0.46%), आईटी (0.36%), मेटल (0.10%), ऑटो (0.02%) हरे निशान में हैं। वहीं सिर्फ पावर (-0.31%) और टीईसीके (-0.03%) लाल निशान में बंद हुआ।
(शेयर मंथन 23 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख