शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में खुला शेयर बाजार

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट का दबाव, भारतीय शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार कल 1% गिरावट के साथ बंद हुआ तो वही आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। खराब वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 125 अंक या 0.49% गिर कर 25,526 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 75 अंक या 0.96% की गिरावट के साथ 7,737 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 110 अंक या 0.43% गिरावट के साथ 25,542 पर चल रहा है। निफ्टी भी 45 अंक या 0.58% की गिरावट के साथ 7,767 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख ही देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.52% की गिरावट है। तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.13% की गिरावट है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.27% नीचे चलल रहा है तो सीएनएक्स स्मॉलकैप सपाट स्थिति में है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं।
मेटल (-1.21%), टीईसीके (-0.78%), बैकिंग (-0.72%), कैपिटल गुड्स (-0.61%), आईटी (-0.58%), ऑटो (-0.54%), हेल्थकयर (-0.49%), एफएमसीजी (-0.44%), तेलगैस (-0.10%), पावर (-0.07%) में गिरावट का रुख है। सिर्फ कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.28%) और रियल्टी (0.04%) में मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख